बक्सर: बक्सर नगर थाने की पुलिस ने रोहतास से बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Oct 3, 2026 बक्सर नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को रोहतास से गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतास के बघैला थाना क्षेत्र के रोतवा बाजार निवासी दीपू कुमार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को 8:30 बजे रात्रि में बताया कि शहर से 2020 में चोरी गई बाइक को आरोपी ने खरीदा था। बाइक शराब तस्करी के मामले में पहले ही जब्त की जा चुकी थी।