दुधि: गुलालझरिया गांव में 4 वर्षीय मासूम ने खेल-खेल में पकड़ा करैत सांप, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर के आंगन में खेल रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची ने एक जहरीले करैत सांप को पकड़ लिया। परिजनों के मुताबिक, 4 वर्षीय नीतू कुमारी पुत्री राजेश कुमार अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची ने वहां मौजूद करैत सांप को हाथ से पकड़ लिया।