भानपुरा: सांदीपनि विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जन-जागरण तिरंगा यात्रा
भानपुरा. 5 एमपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में मंगलवार सांदीपनि विद्यालय की एनसीसी इकाई ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन-जागरण रैली का आयोजन किया। प्राचार्य सुनील तिवारी ने विद्यार्थियों को कहा कि शासकीय दिशानिर्देशों के अनुपालन में विद्यार्थियों द्वारा इस प्रेरक गतिविधि का संचालन किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वोपरि बताया।