तिजारा: भिवाड़ी में भारतीय योग संस्थान का 60वाँ योग दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न
Tijara, Alwar | Oct 2, 2026 भिवाड़ी के हिलव्यू गार्डन के एनर्जी पार्क में शुक्रवार को भारतीय योग संस्थान का सातवां योग दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विभाग अध्यक्ष शीला चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीला चौहान ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिला प्रधान हरभजन सिंह ने संस्थान के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी।