टेहरोली: टहरौली में बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए कल निकलेगी मशाल यात्रा
बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर टहरौली में बुधवार को विशाल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम 6 बजे आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज से शुरू होकर बजरिया बाजार होते हुए सब्जी मंडी पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।आयोजन की जानकारी मंगलवार शाम करीब 5 बजे वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने दी और कहा कि टहरौली के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा