परिहार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर तिरंगा मानव श्रृंखला, गूंजा देशभक्ति का संदेश
परिहार प्रखंड से सटे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम से देशभक्ति का माहौल बना रहा।