गांगड़तलाई: खाद के लिए जंग; सल्लोपाट के लैम्पस पर लात-घूंसे चले
सल्लोपाट लैम्पस मे खाद लेने की होड़ में लोग आपस में भिड़ गए। खाद की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही सैकड़ों लोग लैम्पस के आसपास जमा हो गए। भीड़ ने लैम्पस में घुसने का प्रयास किया और कई लोग अंदर पहुंच गए। व्यवस्था बिगड़ती देख व्यवस्थापक ने लोगों को समझाकर बाहर निकाला और सभी को लाइन में लगकर खाद लेने के लिए कहा।