शामली: गढ़ीपुख्ता पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ पल्ठेडी निवासी ग्रामीण को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 29, 2026 मंगलवार को शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाने की पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस पार्टी ने थानाक्षेत्र के गांव पल्ठेडी निवासी महसूब पुत्र रहमत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।