आज दिनांक 16.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा दी सासाराम भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, सासाराम की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आम सभा का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सहकारी समितियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन स्तर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
सभा में बैंक के प्रबंध निदेशक श्री नयन प्रकाश द्वारा बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 बैंक के लिए वित्तीय पुनरुत्थान एवं सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण वर्ष रहा। बैंक ने वर्षों से चली आ रही संचित हानि को पूर्णतः समाप्त कर शुद्ध लाभ अर्जित किया। बैंक का Gross NPA 4.54% एवं Net NPA 1.79% हो गया। बैंक द्वारा प्रथम पिंक शाखा भी स्थापित की गई है। साथ ही अन्य सहकारी समितियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैंक प्रबंधन ने सभी अंशधारकों, पैक्स एवं व्यापार मंडल, ग्राहकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सहकारी विभाग, नाबार्ड, जिला प्रशासन एवं अन्य हितधारकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बैंक आगे भी "सहकार से समृद्धि" की भावना के साथ रोहतास एवं कैमूर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं नियामकीय अनुपालन को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त सभा बैंक के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चौबे की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 16, 2026