नईसराय: विसर्जन के पहले धूमधाम से निकाली गईं झांकियां, चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल रहा मुस्तैद
बीते दस दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का शुक्रवार दोपहर 12 बजे से प्रतिमा विसर्जन के साथ ही समापन शुरू हो गया। इस दौरान झांकी समितियां ने ट्रेक्टर ट्रॉली पर झांकियों को आकर्षक तरीके से सजाया और गाजे बाजे के साथ नगर का भ्रमण कराया। इसके पहले झांकियों पर हवन और भंडारा आयोजित किया गया। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।