अजीतमल: क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर 82 हजार की साइबर ठगी, चार कार्डों से कट गए रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 82,138 रुपये की ठगी कर ली। मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही युवक के चार अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से रकम कटनी शुरू हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित सिद्धार्थ नगर निवासी आदित्य पाल वर्तमान में अजीतमल क्षेत्र के अ