हर घर तिरंगा अभियान के तहत गया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला के माध्यम से दिया देशभक्ति एवं एकता का संदेश
गया: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज गया में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गया समाहरणालय से गांधी मंडप तक कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला का भी निर्माण कराया गया। कार्यक्रम में लगभग 5 हजार से अधिक लोगो ने भाग लिया है।
तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष, बिहार विधानसभा, विधायक बेलागंज, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, वरीय प्रशासनिक पदाधिकारीगण, वरीय पुलिस पदाधिकारीगण, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, कॉफ़ी विथ डीएम प्रोग्राम के सभी छात्र- छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न स्वंम सेवी संस्थाओं के सम्मानित गण तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं नागरिक सहभागिता का संदेश भी प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। जिला प्रशासन, गया की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई कि वे हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें। इसके पश्चात गांधी मंडप पहुच कर सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया गया।
#गयाजी
#गया_हो
#गया
#gaya
#bihar
#GayaPolice
#LatestNews