सिंघेश्वर: बिहार: सिंहेश्वर मंदिर में पूजा के बाद लड़की के लड़का बनने की अफवाह फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा
मधेपुरा के सिंहेश्वर में 12 साल की बच्ची के मंदिर में पूजा के बाद लड़की से लड़का बनने की अफवाह पर पुलिस ने विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया। पुलिस ने बच्ची को थाना लाकर जांच कराई और परिजनों के साथ घर भेज दिया। डॉक्टर ने भी ऐसे अचानक जैविक बदलाव को वैज्ञानिक रूप से अस्वीकार्य बताया है।