सागर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त करीब 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने कुल करीब 3 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना कैंट पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैंट क्षेत्र के राठौर बंगला के पास घेराबंदी की।
पुलिस ने संदिग्धों को रोककर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांज