Amarpur Ganesh Puja 2026: बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति, मटका फोड़ विजेता को ₹51 हजार का इनाम
अमरपुर शहर के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में चल रहे गणेश पूजा समारोह के चौथे दिन यंग बैचलर संगठन की ओर से बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रतीक शेखर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूजा समिति के अध्यक्ष धीरज महतो ने बताया कि समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ रात 8 बजे से मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मटका फोड़ने वाली टीम को ₹51 हजार का पुरस्कार भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर द्वारा दिया जाएगा।
इस वर्ष पूजा स्थल को बद्रीनाथ धाम की थीम पर आकर्षक रूप दिया गया है। अमरपुर में वर्ष 2003 से सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गणे
Amarpur, Banka | Sep 18, 2026