घाघरा: करंजटोली के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी व बच्चा घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Sep 29, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के करंजटोली के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी सहित एक बच्चा घायल हो गया। घायलों में खपिया ग्राम निवासी लक्ष्मण उरांव किरण उरांव और 5 वर्षीय बच्चा कार्तिक उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार केबाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।