एनआईईटी ग्रेटर नोएडा और कैपजेमिनी ने उद्योग और शिक्षा जगत के गठबंधन को मजबूत करते हुए कोड एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की।
एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने उद्योग जगत की आवश्यकताओं और मानकों पर खरे उतरने वाले टैलेंट को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए, टेक्नोलॉजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कैपजेमिनी के साथ कोड एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना अपने कैंपस में की है। कोड एक्सपीरियंस सेंटर, उद्योग एवं शिक्षा जगत के गठबंधन को नए आयाम स्थापित करने, अनुभव आधारित शिक्षा को नई पहचान देने, इनोवेशन को बढ़ावा देने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित एवं कुशल तकनीकी पेशेवरों को विकसित करने के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करेगा।
यह अनूठी पहल एनआईईटी के उत्कृष्ट शैक्षणिक पर्यावरण एवं कैपजेमिनी की औद्योगिक कुशलता को एक साथ मिलाकर विद्यार्थियों को नई उभरती हुई तकनीकों, औद्योगिक कार्य प्रणालियों तथा सहयोगात्मक दृष्टिकोण से वास्तविक जगत की चुनौतियों का समाधान करने वाली परिस्थितियों से परिचय कराएगी।
कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस सेंटर क्लासरूम में संचालित शैक्षणिक प्रक्रियाओं तथा डिजिटल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कार्यक्षेत्र के बीच के अंतर को जोड़ने का काम करेगा।
इस अवसर पर उद्योग एवं शिक्षा जगत से ख्यातिप्राप्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कैपजेमिनी से श्री बालासुब्रमण्यम नटराजन - एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-इनसाइट्स एवं डेटा- कैपजेमिनी इंडिया, श्री यशोवर्धन सोवाले - एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-इनसाइट्स एवं डेटा- कैपजेमिनी इंडिया, श्री पुनीत कूमरा – वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड-अर्ली करियर्स प्रोग्राम-इंडिया, श्री अमित खुराना- सीनियर डायरेक्टर एवं ब्रांड हेड-इंडिया एवं सुश्री सुमन भट्टाचार्य-डायरेक्टर अर्ली करियर्स प्रोग्राम-इंडिया तथा एनआईईटी से डॉ ओ पी अग्रवाल-मैनेजिंग डायरेक्टर-एनआईईटी, डॉ नीमा अग्रवाल-एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर-एनआईईटी एवं डॉ विनोद एम कापसे-डायरेक्टर-एनआईईटी ने अपनी उपस्थिति के इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी।
श्री बालासुब्रमण्यम नटराजन - एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-इनसाइट्स एवं डेटा- कैपजेमिनी इंडिया ने कहा कि, “ कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस सेंटर विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने का मंच प्रदान करेगा। इस प्रकार के बहु-आयामी गठबंधन से लिटरेसी, इंनोवेशन, तथा अनवरत शिक्षा का पर्यावरण बनाकर हम भविष्य की आवश्यकताओं के अनुकूल पेशेवर तैयार होंगे, जो व्यापार एवं समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव डालेंगे।”
इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए डॉ नीमा अग्रवाल-एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर-एनआईईटी ने कहा कि, “ कैपजैमिनी के सहयोग से स्थापित कोड एक्सपीरियंस सेंटर एक ऐसा शैक्षिक पर्यावरण तैयार करेगा जिसमें विद्यार्थी संस्थान के कैंपस में ही रहते हुए औद्योगिक परिदृश्यों और स्थितियों से रूबरू हो सकेंगे. यह विद्यार्थियों को अनुभव आधारित शिक्षा, इंनोवेशन के प्रति नया दृष्टिकोण, मेंटरशिप के माध्यम से उद्योग जगत के भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पेशेवरों के रूप में प्रस्तुत करेगा।”
दोनों संस्थानों के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति ने अनुभव आधारित शिक्षा, इंडस्ट्री एक्सपोज़र तथा इनोवेशन के माध्यम से भविष्य के लिए पेशेवरों को तैयार करने की प्रतिबद्धता को नई दिशा दी तथा इसे और अधिक सुदृढ़ किया।
कैपजेमिनी कोड एक्सपीरायंस सेंटर टेक्नोलॉजी केंद्रित अनुभव आधारित शैक्षणिक प्रक्रियाओं, उद्योग जगत के साथ संवाद, कार्यशालाओं, मेंटरिंग सत्रों, सहयोगात्मक प्रोजेक्ट्स, फैकल्टी डेवेलपमेंट तथा इंनोवेशन से संबंधित पहलों को संचालित एवं प्रोत्साहित करेगा।यह कोड एक्सपीरियंस सेंटर विद्यार्थियों को तकनीक के अनुप्रयोग द्वारा उद्योग जगत तथा समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान करने के विषय में नए अनुभव प्रदान करेगा।