छुरिया: पीएम सूर्यघर योजना से राजनांदगांव में होसीलाल साहू के घर बड़ी बचत
राजनांदगांव के ग्राम कल्लूटोला निवासी होसीलाल साहू को पीएम सूर्यघर योजना के तहत 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। इससे उनके घर का बिजली बिल 4-5 हजार से कम होकर आर्थिक बचत हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।