सादाबाद: मंस्या के 68 वर्षीय बुजुर्ग मोहन सिंह आर्य ने जीती अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन, हासिल किया मेडल
राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि अंतरराष्ट्रीय आबू हाफ मैराथन में सादाबाद क्षेत्र के मंस्या निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 21 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी हाफ मैराथन को 3 घंटे 6 मिनट में पूरा कर अपने आयु वर्ग में मेडल हासिल किया। यह मैराथन ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित की गई थी।