भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान शहीद हुए अंगभूमि के क्रांतिकारी छात्र अमर शहीद सतीश प्रसाद झा का 84वां शहादत दिवस मंगलवार को सामाजिक संस्था स्वाभिमान की ओर से मनाया गया। कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन, चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में आयोजित हुआ।