प्रतापपुर: विश्व आदिवासी दिवस पर सूरजपुर में उमड़ा जनसैलाब, शहर की सड़कों पर दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर में विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। शहर की मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नजर आए। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ रही, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया।