हाथरस: तेज रफ्तार लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे
जनपद हाथरस के दाऊजी रोड गांव विधिपुर के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर टेम्पों ने मथुरा से आंखों की दवा लेकर आ रहे बाइक सवार गांव सूमरा निवासी खेमसिंह व खेमचंद को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अस्पताल में दोनों घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।