जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयु