टिकारी: चितोखर से गुजरे कुर्था टिकारी SH69 में प्रशासनिक पहल पर हटाया गया अवैध अतिक्रमण, सड़क पर जल जमाव से जूझ रहे थे राजगीर
Tikari, Gaya | Oct 1, 2026 टिकारी प्रखंड के चितोखर गाँव से गुजरे टिकारी कुर्था SH 69 में भीषण जल जमाव की समस्या से वाहन चालक व राजगीर परेशान थे। सड़क किनारे अतिक्रमण से उत्पन्न हुई समस्या को लेकर पाखवाडे भर पहले ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद गुरुवार दोपहर अभियान चलाकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाते हुए जल जमाव की समस्या का समाधान किया गया। इस बीच पुलिस बल भी मौजूद रहे।