सुसनेर: रेस्ट हाउस से निकली तिरंगा यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे हुए शामिल, नगर देशभक्ति के रंग में रंगा
बुधवार सुबह 11:30 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस से 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे और देशभक्ति के जयघोष लगाते हुए इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नप की टीम और स्कूली छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हुए। डाक बंगला रोड, साईं तिराहा, पांच पुलिया, पुराना बस स्टैंड से होते हुए श्री राम मंदिर धर्मशाला में समापन हुआ।