बकेवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 418 किलो अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस का शिकंजा
बिना लाइसेंस मकान में रखा था पटाखों का जखीरा, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनज़र अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बकेवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 418 किलोग्राम विभिन्न ब्रांड के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बकेवर क्षेत्र के मुसाफा गांव स्थित एक मकान में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बाबू, निवासी ग्राम मुसाफा, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया।
पुलिस द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरों से 18 गत्तों और 2 बोरियों में कुल 418 किलोग्राम विभिन्न ब्रांड के रेडीमेड अवैध पटाखे बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल मात्रा 418 किलोग्राम पाई गई। जब आरोपी से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर में मु0अ0सं0 136/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध एवं असुरक्षित तरीके से पटाखों का भंडारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनडी न्यूज़ की अपील:
त्योहार खुशियों और सुरक्षा के साथ मनाएं। बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण या बिक्री न करें। यदि कहीं अवैध पटाखों के भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन से अपेक्षा है कि ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखते हुए जनसुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
👇👇👇
#NDNews #दैनिक_निष्पक्ष_धारा #Fatehpur #Bakewar #UPPolice #FatehpurPolice #AbhimanyuManglik #IllegalFirecrackers #FirecrackerRaid #ExplosivesAct #SafeDiwali
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: फतेहपुर जिला ब्यूरो
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 13 अक्टूबर 2026
📆 दिन: मंगलवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696