लातेहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा आज गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई।