मेहरमा: बलबड्डा के अमौर डोय में बीती रात्रि बाइक दुर्घटना में सिपाही घायल, समाजसेवी निरंजन यादव ने मेहरमा अस्पताल भर्ती कराया
Meherma, Godda | Oct 5, 2026 मेहरमा प्रखंड की बलबड्डा थाना क्षेत्र अमौर डोय के बीच कोदरा बहियार में,बीती रात्रि देवघर जिला पुलिस बल में कार्यरत सिपाही अनिल रजक बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। समाजसेवी निरंजन यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉ ऋषभ के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक अस्पताल पहुंचे।