बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार का मामला, ABVP-AJSU ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की
गिरिडीह कॉलेज में NCC के ऑफिस में कार्य कर रहे NCC के छात्राओ के साथ NSUI छात्र संगठन द्वारा कथित दुर्व्यवहार एवं चैंबर में घुसकर गलत हरकत किए जाने की खबर को लेकर गुरुवार को 2 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आजसू छात्र संघ ने गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य से वार्ता की।