उज्जैन ग्रामीण: चोरों के खौफ से गांव में घेराबंदी, 5 संदिग्ध और खेत से छिपा बदमाश पकड़ा, पिस्टल मिलने की चर्चा
उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम चिरौला में लगातार हो रही चोरियों के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने रातभर जागकर गांव की निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान चोरी की नीयत से गांव में घुसे चड्डी-बनियान गिरोह के 4 से 5 संदिग्ध बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों न