सिरदला: एक कमरे से शुरू हुई पढ़ाई की मुहिम, 21 साल बाद शफीक उद्दीन को नम आंखों से विदाई
सिरदला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुआरी में गुरुवार का दिन सिर्फ विदाई का नहीं, बल्कि 21 साल की यादों को समेटने का दिन था। कभी जिस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के लिए महज एक कमरा था, वहीं से शिक्षा की मुहिम को आगे बढ़ाने वाले पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक शफीक उद्दीन अब रजौली के लिए रवाना हो गए। स्थानांतरण के बाद विद्यालय परिवार ने उन्हें भावुक माहौल में