अमरोहा: अमरोहा के गांव पतेई खालसा में आवारा कुत्तों ने चारपाई से मासूम को उठाया, 14 जगह नोचा, मेरठ रेफर
Amroha, Amroha | Aug 16, 2026 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने डेढ़ साल के मासूम गवनीश पर हमला कर दिया। कुत्ते मासूम को घर के बरामदे में पड़ी चारपाई से उठाकर करीब 100 मीटर दूर ले गए और वहां उसे बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।