बिहार के 700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’! 📚✨
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7, 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार से जिलाधिकारी कुमार गौरव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक और इंटरैक्टिव शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#BiharVidyaSathi #BiharEducation #SamratChoudhary #Muzaffarpur #TirhutNow