घोड़ाडोंगरी: देशभक्ति गीतों से बना माहौल, कलाकारों ने दी प्रस्तुति, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल
सारणी सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी जी के नेतृत्व में देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।