राठ: कोतवाली के गेट पर भिड़े दो युवकों ने जमकर की मारपीट, सफाई कर्मचारी ने दबंग पर लगाया मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो
Rath, Hamirpur | Aug 12, 2026 राठ कोतवाली परिसर के गेट के बाहर मामूली विवाद के चलते दो व्यक्ति आपस में ही भिड़ गए और एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। वहीं मारपीट में शामिल नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी ने अतरौलिया मोहल्ले के निवासी एक दबंग व्यक्ति पर मामूली विवाद के चलते उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।