कोरांव: जादीपुर में रास्ते में रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 2 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कोरांव थाना क्षेत्र के जादीपुर नथऊपुर गांव में एक मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जादीपुर गांव के अर्पित पाल ने पुलिस को बताया कि वह गरीब मजदूर है। शाम करीब 7:30 बजे खजुरी चौराहे से घर लौटते समय रास्ते में उसे रोककर पीटा गया।