महरौनी: हाईवे पर महरौनी निवासी युवक के साथ कार सवार दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने दी जानकारी
शनिवार सुबह करीबन 7:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में महरौनी निवासी एक पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि झांसी से लौटते वक्त लगभग आधा दर्जन कार सवारों ने उनकी कार का पीछा करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। साथ ही उनके साथ मारपीट की।पीड़ित ने इसके संबंध में शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।