मुगलसराय: पांडेपुर में 7.86 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास
मुगलसराय के पांडेपुर गांव में विधायक रमेश जायसवाल ने आज गुरुवार दोपहर 12 बजे को अपनी निधि से 7.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। सड़क मेन रोड से अजीत के मकान तक बनेगी। निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है और उन्हें आवागमन व बरसात में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।