हमीरपुर: सुमेरपुर के तपोभूमि आश्रम से कस्बे तक गूंजे वंदे मातरम् के जयघोष, ई-रिक्शा संघ व व्यापार मंडल की तिरंगा रैली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ई-रिक्शा संघ एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक, व्यापारी, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों और वाहनों पर तिरंगा लेकर निकले लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए, जिससे पूरा कस्बा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया