मढ़ौरा: मढ़ौरा उच्च विद्यालय में 'सेवा ही संकल्प' अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Marhaura, Saran | Sep 30, 2026 मढ़ौरा हाई स्कूल के सभागार में बुधवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भेजा गया