बदायूं: उसहैत कस्बे के हनुमान मंदिर के पास ट्रक ने बाजार से लौट रही महिला को टक्कर मारी, हुई मौत
Budaun, Budaun | Aug 16, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के पृथ्वी नगला गांव के रहने वाली 55 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ शनिवार को बाजार गई थी और सब्जी लेकर घर लौट रही थी। कि थाना उसहैत क्षेत्र के उसहैत कस्बे के हनुमान मंदिर के पास ट्रक ने पैदल जा रही लक्ष्मी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।