Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

शिरडी साईं बाबा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ शिरडी साईं बाबा स्कूल, साईं धाम, सेक्टर-86 में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे के सम्मान में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्र गीत ‘वन्दे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल की ओर से ध्वजारोहण किया गया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल राहत, श्रीमती नीरू राहत तथा श्री संदीप गुप्ता, चेयरमैन, शिरडी साईं बाबा टेंपल सोसायटी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। साथ ही नमामि गंगे थीम के अंतर्गत बच्चों ने गंगा के अवतरण की कथा और गंगा को स्वच्छ बनाने पर भी जोर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया और पूरा परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस वर्ष विद्यालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को ‘नमामि गंगे’ की भावना से भी जोड़ा। विद्यार्थियों ने गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल रखने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संकल्प भी दोहराया गया कि देश की स्वतंत्रता के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मुख्य अतिथि रोटेरियन अनिल राहत ने साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश को मोतीलाल गुप्ता जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है जो समाज को शिक्षित और स्वावलंबी बनाए। साई धाम के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारा देश भारत विश्व गुरु था विश्व गुरु है और विश्व गुरु रहेगा। भारत देश ने सदैव विश्व को संस्कारों की प्रेरणा दी है मुझे भारतवासी होने पर गर्व है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ, शिक्षित, पर्यावरण-संवेदनशील और जिम्मेदार भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के अंत में सभी ने राष्ट्र की प्रगति, एकता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन आज़ाद शिवम् दीक्षित, गौरी और नोबिता ने सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के चार्टर्ड प्रेसिडेंट टी एम ललानी, पास्ट प्रेसिडेंट नरेश वर्मा, मधु वर्मा, ट्रेजरर राजेश गोस्वामी, अनीता गोस्वामी, रोटेरियन कृष्ण कौशिक, रोटेरियन कमल कालिया, रोटेरियन ओ पी गुलाटी, जगदीश सहदेव, सुनीता बंसल, रजनी चौधरी इनर व्हील क्लब से और और साईं धाम एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर्स, शिर्डी साईं बाबा स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और छात्र सम्मिलित हुए।

Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026

MORE NEWS