पिंड्रा: फूलपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कारखियाओं में पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने अपने पति से विवाद होने के बाद अलग कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने फंदे से उतर कर उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।