महोबा: पुलिस लाइन में एसपी ने की अपराध समीक्षा, नवरात्रि और दशहरा की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 एसपी शशांक सिंह ने मासिक सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा गोष्ठी की। पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, नवरात्रि-दशहरा सुरक्षा, प्रभावी गश्त और पीआरवी की विजिबिलिटी के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, गुमशुदा-अपहृत लोगों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी और आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए।