बिजावर: सावन के 18वें दिन जटाशंकर धाम में उमड़ी आस्था, सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन
सावन माह के 18वें दिन रविवार को बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। रविवार सुबह करीब 7 बजे जटाशंकर धाम में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।