डंडई: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं उतरा तिरंगा, डंडई आंगनबाड़ी केंद्र पर लापरवाही पर उठे सवाल
Dandai, Garhwa | Aug 16, 2026 डंडई। डंडई पंचायत अंतर्गत हरदिया दामर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के बाद भी रविवार सुबह तक राष्ट्रीय ध्वज फहरता नजर आया। काफी देर तक तिरंगा नहीं उतारे जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार लोगों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने के बाद