लेस्लीगंज: लेस्लीगंज में धूमधाम से मनाई गई कर्म पूजा, परंपरागत रीति-रिवाजों से सुख-समृद्धि की कामना के लिए हुई पूजा-अर्चना
नीलांबर-पितांबरपुर (लेस्लीगंज)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आदिवासियों का प्रमुख पर्व कर्म पूजा मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कर्म देव की पूजा-अर्चना की तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कर्म पूजा को लेकर गांवों में सुबह से ही उत्साह का माहौल