चैनपुर: कोयल नदी की बाढ़ का पानी शाहपुर के कई घरों में घुसा, सड़कें जलमग्न होने से लोग घरों में कैद
कोयल नदी में बाढ़ आने से चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर के कई घरों में पानी घुस गया। ये घर नदी से सटे और निचले इलाके में थे। इन इलाकों की सड़क पर पानी भर गया, जिससे आवागमन पर असर पड़ा और लोग घरों में कैद होकर रह गए।