Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
ajay3307836
#live वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत करौली में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित #khabardinbhar #news7 #today...
Gangapur, Sawai Madhopur
| May 28, 2026
#live
#khabardinbhar
#news7
#today...
MORE NEWS
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 17, 2026
Live 'खबरनामा' दिनभर की तमाम खबरें,अजय भारद्वाज के साथ, सबसे तेज, सबसे पहले, हर खबर पर पैनी नजर #NewsLive #News7Rajasthan #newsrajasthan #news #Sport #cmorajsthan #PMOofIndia #rajasthan #livenews #BreakingNews #top #TopNews #RajasthanPolice #SawaiMadhopur #Gangapurcity #NewsUpdate #joinus
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 17, 2026
*वन्दे मातरम् गीत पर कांग्रेस की अपमानजक टिप्पणी, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया और राहुल गांधी का पुतला* सवाई माधोपुर, दिनांक 17 अगस्त 2026 | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् गीत पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देशन मे रणथंभौर सर्किल पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया | युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम ने बताया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा देश के राष्ट्रगीत का अपमान किया गया है जिसको प्रदेश का युवा नहीं सहेगा जिसके विरोध में प्रदेशभर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया है | विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, उदय गुर्जर, विजय गुर्जर, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, हनुमत दीक्षित, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शंकर पोसवाल, आकाश भारद्वाज, अजय बसवाल, अजय गौतम, अरविंद सैनी, श्रीचरण महावर, मुकेश शर्मा, अविनाश चौधरी, पपलेश बैंसला, अविनाश शर्मा, प्रेमप्रकाश पाराशर सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे | *मुरली गौतम* जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 17, 2026
साइबर ठगी में बड़ा खुलासा: ठगों का मददगार खाताधारक गिरफ्तार, तीन माह से था फरार सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी विष्णु पुत्र कमलेश, उम्र 21 वर्ष, निवासी रांवल थाना कुंडेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने और ठगी की रकम के लेन-देन में मदद करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी विष्णु ने अपना बैंक खाता साइबर ठग विक्रम उर्फ खन्नू पुत्र टीकाराम, निवासी रांवल थाना कुंडेरा को दिया था। विक्रम के जरिए आरोपी को कमीशन/धनराशि प्राप्त होती थी। इसी बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के संग्रहण और हस्तांतरण यानी म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। मामले में पुलिस पहले ही विक्रम उर्फ खन्नू तथा अरबी खान पुत्र रोजक खान, निवासी शेषा थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार कर चुकी है। विक्रम के कब्जे से बोलेरो वाहन और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था। जांच के दौरान बोलेरो वाहन को साइबर ठगी के पैसों से खरीदा जाना सामने आने पर पुलिस ने न्यायालय में वाहन को लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी विष्णु को प्रकरण दर्ज करके बीएनएस एवं 66सी आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में थाना मान टाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई, पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों और साइबर अपराधियों के मददगारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 17, 2026
अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार सवाई माधोपुर। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के मामले में मानटाउन थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरसिंह गुर्जर (20), पुत्र रामप्रसाद, निवासी तिलोकपुरा, थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर घुड़ासी की तरफ से रीको क्षेत्र खेरदा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बिना नंबर का महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर मय ट्रॉली सड़क पर पलटा हुआ मिला। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया था। ट्रॉली में अवैध बनास बजरी भरी हुई थी। इस मामले में मानटाउन थाने में मुकदमा नंबर 243/2026, धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने फरार आरोपी वीरसिंह को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार मीणा के सुपरविजन तथा मानटाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में कांस्टेबल भरत कानी 1629 एवं हेमराज कानी 299 की भी अहम भूमिका रही।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 17, 2026
#live वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत करौली में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित #khabardinbhar #news7 #today... - Gangapur News