हरिहरगंज: निजी खर्च से उमा यादव ने कराया सड़क का समतलीकरण,पथल बाजा नाला पर होम पाइप लगाकर बनाया डायवर्सन; लोगों में खुशी
हरिहरगंज प्रखंड के तूरी पंचायत में तूरी तथा तेतरिया गांव के बीच पथल बाजा नाला अब ग्रामीणों की राह में रोड़ा नहीं बनेगा। तेतरिया व तूरी गांव के समीप पथल बाजा नाला पार करने वाले रास्ते की बदहाली दूर करते हुए युवा समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी उमा यादव ने मंगलवार के दोपहर 2:00 बजे निजी खर्च से कच्ची सड़क का समतलीकरण कराया। होम पाइप लगाकर बनाया डायवर्सन।